A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

पिथौरा महाविद्यालय के छात्रों ने सीखी वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि

पिथौरा महाविद्यालय के छात्रों ने सीखी वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि

संवाददाता/तिलक राम पटेल/पिथौरा/छत्तीसगढ़

 

पिथौरा महाविद्यालय के छात्रों ने सीखी वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि

 

IMG 20250409 WA0103

पिथौरा चंद्रपाल डड़सेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में आज दिनांक 09.04.2025 को प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी के निर्देशन में प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से कौशल विकास पाठ्यक्रम के तहत् वर्मी कल्चर तथा वर्मी कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया तथा रखरखाव के लिये छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा वर्मी कल्चर (केचुंआ पालन) प्रायोगिक विषय पर विशेष जानकारी प्राप्त किया गया। छात्र-छात्राओं को वर्मी कम्पोस्ट के लाभ आदि के बारे में अवगत कराया गया। जैसे :- वर्मी कम्पोस्ट पौधों की वृध्दि तथा विकास के लिये अति आवश्यक जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जाता है जो कम लागत में किसानों द्वारा घर पर ही उचित रखरखाव के साथ तैयार किया जा सकता है। इस कार्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी, श्री योगेश पटेल तथा बी.एस.सी. एवं बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!