A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

क्वार्सी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

शिवानी जैन की रिपोर्ट

क्वार्सी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़Screenshot 2024 0418 160650 2

 

क्वार्सी थाना पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिल और एक मोपेड बरामद की है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक ही बाइक को दो बार चोरी किया गया था, जिसे पुलिस ने फिर से बरामद कर लिया है। इस पूरे खुलासे की जानकारी क्षेत्राधिकारी तृतीय अभय कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!