?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई एक बजाज पल्सर बाइक बरामद किया।।

IMG 20250729 WA0243खलारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई एक बजाज पल्सर बाइक बरामद किया।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी।

खलारी। खलारी थाना पुलिस ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात चोरी हुई एक बजाज पल्सर एन एस 200 मोटरसाइकिल (रजि. नं. जेएच01एफएच 8958) को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 26/27 जुलाई 2025 की रात को ग्राम जेहलीटांड से राहुल हासदा (उम्र 21 वर्ष) की बजाज पल्सर एनएस 200 मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। राहुल ने खलारी थाना में कांड संख्या 53/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, खलारी थाना पुलिस ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में, मंगलवार को हुटाप मोड़ जंगल, खलारी थाना क्षेत्र के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। मौके से दो मोटरसाइकिल चोरों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

संदीप सिंह (उम्र 21 वर्ष), पिता- मुनेश्वर सिंह, ग्राम- जेहलीटांड, थाना- खलारी, जिला- रांची।

 करण दास (उम्र 19 वर्ष), पिता- स्व. कलेश्वर दास, ग्राम- शांतिनगर बाजारटांड, थाना- मैक्लुस्कीगंज, जिला- रांची। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभियुक्तों से बरामद सामान

एक काला रंग का बजाज पल्सर एनएस 200 मोटरसाइकिल (रजि. नंबर- जेएच01एफएच 8958)।

छापेमारी दल में शामिल सदस्य:

इस सफल अभियान में पु०नि० सह थाना प्रभारी जयदीप टोपो, पु०अ०नि० कपिलदेव यादव, पु०अ०नि० शंकर राम और खलारी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!