?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने पंडित बद्री प्रसाद महर्षि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलफ़सर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

1745333272793 1745333275640 1745333280065

 

सीकर/फतेहपुर. पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर जिले के प्रभारी मंत्री और वन एवं पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री संजय शर्मा फतेहपुर कस्बे के अलफ़सर ग्राम में पंडित बद्री प्रसाद महर्षि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसके बाद स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गायन करके प्रभारी मंत्री का स्वागत और सत्कार किया गया तथा सभी जनप्रतिनिधियों और प्रभारी मंत्री सहित अन्य प्रबुद्ध जनों का ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद मंत्री महोदय और अन्य अतिथियों द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया। राज्य मंत्री शर्मा ने अधिकारियों के साथ फतेहपुर के श्री बुद्ध गिरी नेचर पार्क का अवलोकन किया।

इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजय शर्मा, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, आईपीएस भवन भूषण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, कृपा शंकर शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, इंद्राज सिंह महला, जितेंद्र सिंह कारंगा, विकास भास्कर, कमल सिखवाल, महिपाल महला, महेश शर्मा, मोहनलाल मेघवाल सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!