
कोंच जालौन: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन
कोंच (जालौन) कोंच के मोहल्ला आजाद नगर में स्थित बड़ी जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए और वही आतंकी हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी। कश्मीर के पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध में हर तरफ आक्रोश दिखाई दे रहा है जगह-जगह शोकसभा कर निर्दोष पयर्टकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। तो वही कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारत सरकार से मांग की है कि कोई ऐसा कदम उठाएं जिससे भविष्य में आतंकवाद फन न उठा सके।आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ है। इस मौके पर हाफिज अब्दुल रसीद, चौधरी वाहिद कुरेशी, चिराग हुसैन, समीर खान, इमरान रजा, शादाब सिद्दीकी, राजू सदुआ इरशाद मेंबर, कसीम अहमद, अली हसन, वाहिद खांन, अफजाल आदि मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।














