
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में मंगलवार 29 अप्रैल की रात में वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की लगभग बीस फीट लम्बी दीवार गिर गया। जानकारी अनुसार इस हादसे में लगभग आठ लोगों की जान चली गई और चार घायल हो गए हैं । प्राप्त जानकारी अनुसार विशाखापट्टनम वराह नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदन उत्सव चल रहा था यह प्रतिवर्ष मनाया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान नरसिंह स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जानकारी अनुसार यह हादसा मंगलवार देर रात लगभग 2:30 से 03:00 बजे के आसपास तेज बारिश के कारण हुआ। जानकारी अनुसार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू पूरा कर लिया है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शोक प्रकट किया है। जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रूपय और घायलों को पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। जानकारी अनुसार मंदिर में चंदन उत्सव चल रहा था। मान्यतानुसार चंदन उत्सव के दौरान भगवान नरसिंह स्वामी अपने वास्तविक रूप में भक्तजनों को दर्शन देते हैं। भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के दर्शन के लिए मंगलवार रात बड़ी संख्या में भक्तजन सिंहगिरी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।