A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज बुधवार 13 मई 2025 से देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 23 मई 2025 तक चलने वाली दस दिनों की यह तिरंगा यात्रा की शुरुआत कल 13 मई मंगलवार को शुरुआत की गई थी। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा निकाली गई इस यात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी भाजपा नेता तरूण चुघ राज्य सरकार के मंत्रीगण साथ रहे
आज बुधवार 14 मई सुबह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी , देहरादून के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, ओड़िसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी जी भुवनेश्वर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए तिरंगा यात्रा के दौरान योगी आदित्यनाथ जी ने कहा हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस साहस पराक्रम के साथ पाकिस्तान को पहलगांव आतंकी हमले का जवाब दिया इससे साबित कर दिया है कि भारत को कोई यदि छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नही ।देश के अनेक राज्यों मे भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद कः खिलाफ देश की कटिबद्धता को प्रदर्शित करना है इस तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा का कहना है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम एकता अखंडता की भावना को जाग्रत करना है। देश के सभी नागरिक बंधुओं से इस यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की जा रही है। यह तिरंगा यात्रा देश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से आयोजित की जायेगी इसमे सैन्य बलों के सम्मान मे विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल किए जायेंगे। 20250514 111409

20250514 111410

20250514 111432

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!