A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकानपुर

भारतीय सैनिकों के सम्मान में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा, जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

IMG 20250516 WA0016

IMG 20250516 WA0014

IMG 20250516 WA0013 2

IMG 20250516 WA0015
आज भारत का सबसे मजबूत व प्रतिष्ठित संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व सम्मान में वीरों की धरती कानपुर के सरसैया घाट चौराहे से “तिरंगा सेना शौर्य यात्रा” निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में भारत के 26 लोगों की निर्मम हत्या ने समस्त देशवासियों को झकझोर रख दिया था उक्त हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नेस्तनाबूत करने पर पाकिस्तान सेना द्वारा भारत पर हमला किया गया पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हे नेस्तनाबूद करने पर पाकिस्तान सेना द्वारा भारत पर हमला किया गया जिसका भारतीय सेना ने बड़े ही पराक्रम व शौर्य के साथ हमलो को विफल कर उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारतीय सेना का साहस, शौर्य व पराक्रम हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। उक्त तिरंगा शौर्य यात्रा में पत्रकार व अधिवक्ताओ ने संगठित होकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवादी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए हाथों झंडा लेकर भारतीय सेना के सम्मान में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए देश हित में मांगे रखी।
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा ने बताया कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री महोदय जी से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि जिन देशों ने भारत पर हमला करने में पाकिस्तान की मदद की है पाकिस्तान सहित उन देशों से भारत सभी तरह के राजनयिक और व्यापारिक संबंध समाप्त किया जाना देश हित में मांग रखी है। वहीं नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रविन्द्र शर्मा (पूर्व अध्यक्ष दि लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर) द्वारा पहलगाम के दिवंगतों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग रखी।
एडवोकेट प्रशांत मिश्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कानपुर के शुभम द्विवेदी सहित सभी दिवंगतो को शहीद घोषित करते हुवे भारत पर हमला करने वाले पाकिस्तान और उसकी मदद करने वाली देश तुर्की और अजरबेजान से सभी तरह के संबंध समाप्त किए जाने का निवेदन किया गया। वहीं एडवोकेट सुशील कुमार (रनर महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन) द्वारा पाकिस्तान आतंकी का मुंहतोड़ जवाब देने वाले भारतीय सैनिकों का आभार व्यक्त किया गया। भारतीय सैनिक जिस तरह से देश के नागरिकों की रक्षा के साथ साथ पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमलो को विफल कर उसे घुटने टेकने पर मजबूर कर देश दुनियां में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।
उक्त तिरंगा सेना शौर्य यात्रा में प्रमुख रूप से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट ज्ञानेन्द्र कटियार, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रविन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री कृष्णा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलबीर कपाड़िया, मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मण्डल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कटियार, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित कुमार, जिला महामंत्री एस पी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमिर हुसैन, जिला संगठन मंत्री विष्णु ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अजय तिवारी, कानपुर देहात जिला अध्यक्ष शिवकरन शर्मा, एडवोकेट सुशील कुमार उर्फ सागर यादव, एडवोकेट प्रशांत मिश्रा, केशव तिवारी, संदीप सिंह तोमर, अनिल मिश्रा, अभिलाष शुक्ला, रूबी जायसवाल, अनुराग मिश्रा, अरविंद कुमार सहित अनेकों पत्रकार व अधिवक्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!