A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़रायपुरसरायकेला

करंट लगने से एक मवेशी की गई जान

पशुपालक ने बताया कि तार लटक रहा था

विद्युत तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडुबथान के समीप विद्युत तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब नए समाहरणालय के पास फोरलेन ओभर ब्रिज के पहले पांडुबथान के समीप एक बिजली पोल से झूलती हुई कभर तार में एक गाय के सट जाने से बिजली पोल के पास ही तड़प-

IMG 20250520 WA0010
घटना स्थल पर पशुपालक व ग्रामीण

तड़प कर गाय की मौत हो गई। वही गाय मालिक व स्थानीय लोगों को जब तक बिजली करेंट का पता चला तब तक गाय कि मौत हो चुकीं थी। वही गाय मालिक जितु महतो ने बताया कि पुर्व पंकज लाइन होटल के पास स्थित राठौर इंटरप्राइजेज दुकान वाले उक्त बिजली पोल में लाइन कनेक्शन लिया था, जो वर्तमान में उसके सामने न्यू ट्रांसफर्मर लग जाने से उक्त दुकान मालिक पुराने पोल से बिजली कनेक्शन हटा कर न्यू ट्रांसफर्मर से कनेक्शन लेने के बाद, पुराने पोल से बिजली तार को यू ही लटकते छोड़ देने के कारण घटना घटी।
वही घटना कि सुचना दुकान मालिक को दिए जाने पर जवाबदेही लेने से साफ़ इनकार किया गया, वही मामले को लेकर बिजली विभाग को फोनिक सुचना दी गई, लेकिन बिजली विभाग नियमसंगत कार्य करने की बाते कही। उक्त बिजली तार कई महीनों से पोल पर लटक रही थी, गनीमत रही कि उस तार की चपेट में कोई बच्चे नहीं पड़े। वही घटना को लेकर गाय मालिक चिन्ता में ही डूबे रहे इसका कोई समाधान नहीं हो पाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!