A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंडओढीशागढ़वागुजरातगुमलाछत्तीसगढ़जमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

सफाई कर्मियों का और कब तक आंदोलन रहेगा जारी

बेहतर पहल नहीं होने से मामला अटका

नगर परिषद सफाई कर्मियों का हड़ताल छठे दिन भी जारी

  • छः में पांच पर बनी सहमति, एक मांग पर फंसा पेंच

गोड्डा : नगर परिषद के सफाई कर्मी अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 5 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर परिषद सफाई कर्मियों का हड़ताल सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। हालांकि इस दौरान वार्ता की भी कोशिश की गई। जहां गत् शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी एवं फेडरेशन के नेताओं के बीच मांगों को लेकर वार्ता की गई। जहां छह मांगों में पांच पर सहमति बनी लेकिन एक मामले में पेंच फंस गया। जहां बढ़ोतरी वेतन भुगतान की बात पर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। जबकि बाकी अन्य सभी मामलों पर नगर परिषद द्वारा सहमति दे दी गई है। लेकिन सफाई कर्मी जब तक 6 के 6 मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में हड़ताल पर डटे रहने की बात कर रहे हैं।

शहर की स्थिति बनी नारकीय

सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की स्थिति नारकीय बन गई है। हालांकि आकांक्षा ग्रुप द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है लेकिन वह सिर्फ एक खानापूर्ति से अधिक कुछ भी नहीं है। शहर के सभी चौक चौराहों पर गंदगी का अंबार लग गया है। कचरे के देर से उठती बदबू लोगों को परेशान कर रही है।

क्या कहते हैं फैडरेशन अध्यक्ष

इधर लोकल बॉडीज फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सोमेश्वर मेहतर ने स्पष्ट रूप से कहा है की कई बार सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। लेकिन हर बार झूठे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कराया गया। इस बार सभी सफाई कर्मी एकजुट होकर अपनी मांगों पर अड़े हैं। उन्होंने कहा कि सारी जायज मांगे सफाई कर्मियों ने रखी है। जिसका निष्पादन तुरंत कर देना चाहिए।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

सफाई कर्मियों की छह मांगों में से पांच मांगों को मान लेने के बावजूद सफाई कर्मियों द्वारा अड़ियल रवैया अपना कर जबरन हड़ताल पर बैठे हुए हैं, ऐसे में क्या किया जा सकता है। वहीं,

IMG 20250520 WA0011
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी, कूड़े कचरे का ढेर

IMG 20250520 WA0007 नगर की साफ सफाई को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है, आकांक्षा इंटरप्राइजेज द्वारा शहर सफाई कराई जा रही है अब उसे अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। आकांक्षा अब दिन में साफ सफाई के बाद रात में भी सफाई करेंगे। सफाई के लिए नगर परिषद द्वारा पांच ट्रैक्टर भी दे दिया गया है ताकि जल्द से जल्द सफाई कराई जा सके। वहीं सभी वार्डों में दैनिक मानदेय पर सेल फील ग्रुप की महिलाओं को नियुक्त किया गया है जो वार्डों में खुद से देख कर सफाई करवाएंगे।

  • आशीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गोड्डा एवं महगामा।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!