A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

झाड़-फूंक की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, विशुनपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विशुनपुरा पुलिस ने चार को धर दबोचा कर रही है कार्यवाही

“वंदे भारत न्यूज़ के लिए मान्धाता कुशवाहा की खास रिपोर्ट” !

कुशीनगर । जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इस पूरे खेल का भंडाफोड़ कर दिया है। मौके से एक कथित तांत्रिक समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में बीते कई दिनों से झाड़-फूंक और चमत्कारी इलाज के बहाने एक गुप्त धार्मिक सभा का आयोजन किया जा रहा था। इन सभाओं में लोगों को कथित रूप से बीमारियों से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर ईसाई धर्म से जुड़े अनुष्ठानों में शामिल किया जाता था। ग्रामीणों को ‘ईश्वर की शक्ति’ के नाम पर मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई
स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इस गतिविधि पर संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी विशुनपुरा पुलिस को लिखित दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और झाड़-फूंक के नाम पर चल रही इस संदिग्ध सभा को बीच में ही रोक दिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष विशुनपुरा ने वंदे भारत न्यूज़ से बातचीत में बताया:

धर्म परिवर्तन से संबंधित सूचना गंभीर थी। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जो भी इस अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

ग्रामीणों में रोष और प्रशासन से सख्ती की मांग
इस घटना से गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के अंधविश्वास और धर्म परिवर्तन की कोशिशें समाज को तोड़ने वाली हैं और प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर कड़ा नियंत्रण रखना चाहिए।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह देखना बाकी है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन से चेहरे उजागर होते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!