
✍️ अजीत मिश्रा (खोजी) ✍️
शनिवार २४ मई २५ की प्रमुख खबरें
🗞️लखनऊ-कल CBI दफ्तर में धनुष बाण से SI पर हमला मामला,बाण मारने वाला डेढ़ माह पहले भी पहुंचा था CBI दफ्तर,मारपीट के मामले में पहले भी 2 बार जेल गया है दिनेश,शुक्रवार को बिहार के दिनेश ने SI वीरेंद्र को मारा था बाण,CBI दफ्तर में वीरेंद्र को सीने पर तीर मार घायल किया था,पुलिस आरोपी को थाने ले आई धनुष, 6 बाण बरामद हुए हैं।
🗞️लखनऊ-मक्का आपूर्ति के नाम पर 36.14 लाख का फ्रॉड,पीड़ित ने आशियाना थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट,चेन्नई की फर्म को झांसा देकर 36.14 लाख ठगे,आशियाना में फर्म,फर्रुखाबाद में गोदाम का दावा।
🗞️मेरठ -रेंज की समीक्षा बैठक में DIG का सख्त आदेश,4 केस दर्ज हैं तो बदमाश की हिस्ट्रीशीट खोलिये,‘ऐसे बदमाश प्रदेश माफिया लिस्ट में शामिल करें’,बागपत के खेकड़ा, मेरठ के सरधना में पेंडिंग केस,‘6 माह या अधिक से पेंडिंग केस तत्काल निस्तारित हो’,कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए मंदिर भ्रमण शुरू हो- DIG,ईदगाह, पशु बैठ का भ्रमण करें सभी अधिकारी- DIG,DIG कलानिधि नैथानी ने की समीक्षा बैठक।
🗞️ललितपुर-सीएम के आर्थिक सलाहकार का ललितपुर दौरा आज,सैदपुर में बल्क ड्रग पार्क का निरीक्षण करेंगे डॉ केबी राजू,सैदपुर में बन रहा देश का सबसे बड़ा बल्क ड्रग फार्मा पार्क,1472 एकड़ भूमि पर होगा फार्मा पार्क निर्माण,450 करोड़ बजट भी हुआ आवंटित,निर्माण कार्य का जायजा लेंगे डॉ केबी राजू।
🗞️संभल -युवक ने पत्नी पर लगाया आरोप,पत्नी पर प्राइवेट पार्ट जख्मी करने का आरोप,पत्नी ने पति पर लगाया तेजाब पिलाने का आरोप,दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर ,दोनों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज जारी,थाना असमोली क्षेत्र के गांव भैसोड़ा का मामला।
🗞️अमेठी -तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर,गुमटी को टक्कर मारते ट्रक बिल्डिंग में घुसा,हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत,दुकान क्षतिग्रस्त, लाखों रूपए का हुआ नुकसान,मोहनगंज के इन्हौना रोड तिलोई कस्बे का मामला।
🗞️दिल्ली-आज दिल्ली में नीति आयोग की बड़ी बैठक,नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक,पीएम मोदी करेंगे अहम बैठक की अध्यक्षता ,सीएम योगी आदित्यनाथ भारत मंडपम पहुंचे,दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी पहुंचीं भारत मंडपम,सीएम धामी भी बैठक के लिए भारत मंडपम पहुंचे,पंजाब के सीएम भगवंत मान, झारखंड सीएम पहुंचे,सीएम नायब सिंह सैनी, CM हेमंत बिस्वा शर्मा पहुंचे।
🗞️गोरखपुर–शाहपूर पुलिस और पशु तस्कर में हुई मुठभेड़,शातिर पशु तस्कर साहब अंसारी घायल, गिरफ्तार,1 तमंचा कारतूस, घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद,रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था शातिर,अभियुक्त पर कई जनपदों में आधा दर्जन केस दर्ज ,SHO नीरज राय के नेतृत्व में शाहपुर क्षेत्र में मुठभेड़।
🗞️लखनऊ-संस्कृति विभाग में कलाकारों के नाम पर धांधली मामला,STF ने कलाकारों की फीस में हेरफेर करने पर की गिरफ्तारी,फीस में हेरफेर करने वाले इवेंट मैनेजर को किया गिरफ्तार,संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक पर कसेगा शिकंजा,मुंबई के बड़े कलाकारों के नाम पर बनाए थे फर्जी बिल,नील विजय सिंह के मोबाइल में फर्जी बिल मिले हैं,राजेश अहिरवार के इशारे पर फर्जी बिल बनाता था।
🗞️झांसी-पति को प्रेमिका के साथ पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा,विरोध पर पति, प्रेमिका ने पत्नी को ही पीटा,सरेआम बाल नोच-नोचकर पति ने बेरहमी से पीटा,पति के साथ उसकी प्रेमिका ने भी पीड़िता को पीटा,घायल पीड़िता नवाबाद पुलिस के पास पहुंची,नवाबाद थाना मेडिकल क्षेत्र का मामला।
🗞️अलीगढ़ -पनेठी के पास अल्हदादपुर में गोकशी की घटना,गोकशों को हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ा,गोकशी करने वाले 2 लोगों को बंधक बनाकर पीटा,आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा,पुलिस की गाड़ी में भी की तोड़फोड़ का आरोप,थाना अकराबाद अल्हदादपुर इलाके की घटना।
🗞️वाराणसी -पिछले 24 घंटे से जारी है तेंदुए का खौफ,रिहाईशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी ने बढ़ाई टेंशन,काशी के दर्जन भर गांवों में तेंदुए ने मचाया तांडव,तेंदुआ अब तक तीन लोगों पर कर चुका है हमला,पकड़ने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए,वन विभाग की 3 टीमें तैनात, लगातार बदल रहा लोकेशन,पकड़ने के लिए आधे किमी की दूरी में बिछाया गया जाल।
🗞️रामपुर-रेत से भरा ओवरलोड डंपर सीज,बिना प्रपत्र के जा रहा था डंपर-तहसीलदार ,शाहबाद मंडी समिति परिसर में खड़ा कराया डंपर,DM के निर्देश पर तहसीलदार शाहबाद ने की कार्रवाई।
🗞️अमरोहा-रंजिश के चलते गाड़ी पर डाला तेजाब,अज्ञात दबंगों ने गाड़ी को पहुंचाया नुकसान,तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस,अमरोहा नगर के मोहल्ला सद्दो का मामला।
🗞️आगरा -नौकरी लगवाने के नाम पर मजदूर के बेटे से ठगी,चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे लाखों,फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगे 7.75 लाख रुपये,ठग ने खुद को HC का वकील, ऊंची पहुंच वाला बताया,सिकंदरा सब्जी मंडी में काम करता है पीड़ित का पिता,साथी कर्मचारी ने परिचित अधिवक्ता से मिलवाया था,अधिवक्ता ने 2 बार दिए नियुक्तिपत्र, दोनों निकले फर्जी,देवेंद्र बघेल ने जजों, मंत्रियों से सेटिंग का दिया था झांसा,पीड़ित जॉइनिंग के लिए गया, आरोपी लखनऊ में घुमाता रहा,रुपये मांगने पर दिया आरोपी ने चेक दिया, बैंक में बाउंस,साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई में जुटी सिंकदरा पुलिस।
🗞️ग्रेटर नोएडा -पुलिस की चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों से मुठभेड़,एक गोली लगने से घायल, 2 बदमाश मौके से अरेस्ट,घायल बदमाश इलाज के लिए भर्ती, इलाज जारी,कब्जे से अवैध तमंचा, 2 चाकू, चोरी की बाइक बरामद,नोएडा/NCR में चोरी, लूट की वारदात को देते थे अंजाम,दादरी थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में कार्रवाई।















