?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशबस्ती

मंडलायुक्त ने दिया योजनाओं के संचालन और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती

।। मंडलायुक्त ने दिया योजनाओं के संचालन और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश।।

बस्ती। मण्डल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा के संबंध में आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन स्तर पर संचालित योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें। व्यवस्था को पारदर्शी और बेहतरीन बनायें, जिससे आम जनमानस का विश्वास चिकित्सीय सेवाओं के प्रति बढें। उन्होने कहा कि कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, प्रेस ब्रीफिंग तथा अन्य माध्यमों से भी किया जाय।

समीक्षा में उन्होने पाया कि मण्डल में अब 84 प्रकार की दवाए सभी सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध करायी गयी है। ई-संजीवनी कार्यक्रम संचालित है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की क्रियाशीलता एवं संबंधित गतिविधिया संचालित करायी गयी है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति धीमी है, जबकि ई-कवच के माध्यम से बीएचएनएसडी दिनों का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है।

समीक्षा में उन्होने संस्थागत प्रसव को लेकर काफी असंतोष व्यक्त किया और कहा कि इस स्थिति में सभी चिकित्साधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सुधार लाना सुनिश्चित करें तथा जीओ टैगिंग के कार्य को तत्परता से करायें। उन्होने पाया कि मण्डल में निक्षय मित्रों की संख्या ज्यादा है, जबकि पोटली वितरण कम है। उन्होने विद्युत सुरक्षा, निर्माण कार्यो की भौतिक सत्यता, एंबुलेन्स सेवा सहित सभी बिन्दुओं पर गहनतापूर्वक समीक्षा किया।

बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. रामानन्द, जेडी एन.के. पाण्डेय, सीएमओ डा. राजीव निगम, संतकबीर नगर के डा. रामानुज कन्नौजिया, एसीएमओ सिद्धार्थनगर डा. प्रमोद कुमार सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी, चिकित्साधिकारी व चिकित्सा सेवाओं से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक का संचालन कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!