A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकानपुर

दो दिनों से नही हुई न्यू हाइवे सिटी में बिजली की सप्लाई परेशान होकर लोगों ने सोसाइटी कार्यालय में ताला लगा दिया

पत्रकार वैभव शुक्ला कानपुर महानगर

आंधी-पानी के कारण 30 मई की शाम से शहर से लेकर गांव की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। विद्युत सप्लाई बाधित होने से परेशान लोग लगातार प्रदर्शन करने के साथ ही जाम लगा रहे हैं।

 

रविवार को नारामऊ स्थित न्यू हाईवे सिटी के निवासियों ने दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से सोसायटी संचालक के कार्यालय में हंगामा करते हुए ताला लगा दिया। बंद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बातचीत करके शांत कराया।

 

आंधी-पानी के कारण दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के चौबेपुर,मंधना के छह सबस्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई थी। जिससे तीन सौ से अधिक गांव की आपूर्ति बाधित हुई थी। केस्को के दयानंद विहार सबस्टेशन से न्यू हाइवे सिटी में बिजली सप्लाई होती है। यहां पर लगभग डेढ़ सौ परिवारों को दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान थे। स्थानीय लोग दोपहर करीब तीन बजे आक्रोशित होकर सोसायटी के कार्यालय का घेराव कर लिया।

 

कार्यालय में ताला लगाकर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया, वहीं जनरेटर को बंद कर उस पर ईट पत्थर चला दिए। सूचना मिलने पर मंधना चौकी प्रभारी तनुज सिरोही ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। न्यू हाईवे सिटी सोसायटी के पार्टनर अमित गुप्ता ने कहा कि बिजली नहीं आने से लोग आक्रोशित थे, जिसके कारण हंगामा किया था। केस्को अधिकारियों ने बिजली सप्लाई शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!