
महेश दुबे की रिपोर्ट _____भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पाटिया इलाके में मंगलवार 1 जुलाई 2025 को 7 वर्षीय आदर्श कुमार की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मृत्यु हो गई। 2 वर्ष से यह गड्ढा खोदकर यूं ही छोड़ दिया गया था जो घटना का कारण बना त्रिदेव ग्रुप के द्वारा इस अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा था। आदर्श घर के पीछे खेल रहा था तभी वह गड्ढे में गिर गया साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरोंने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के पिता साड़ी बिनाई और मां घरों में सफाई का कार्य करती है। बिल्डर से कई बार गड्ढे को भरने के लिए आसपास के लोगों ने बोला था पर इसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके परिणाम स्वरूप यह दुखद घटना घटित हुई। मौके पर पहुंचे भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार और इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी ने लोगों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया तब जा कर बड़ी मुश्किल से लोगों ने जाम समाप्त किया हादसे की जानकारी मिलने पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया ।





