A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शशिकीय सेवक के निधन पर बहु को मिली अनुकम्पा नियुक्ति ,कलेक्टर सौंपा नियुक्ति पत्र….,

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे, 15 जुलाई  2025//पेंड्रावन// कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कक्ष मेंशारदा थवाईत को कार्यालय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सारंगढ़ में चतुर्थ श्रेणी पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति उनके ससुर स्व. प्रेमप्रकाश थवाईत, सहायक ग्रेड-3(शासकीय सेवक) के निधन के उपरांत की गई है।शारदा थवाईत, जिनके पति स्वर्गीय सुरेश कुमार थवाईत का भी निधन हो चुका है, को अनुकंपा के आधार पर यह नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के अधीक्षक लक्ष्मीनारायण यादव और स्थापना लिपिक विजय भूमिजन की सराहनीय भूमिका रही।कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने शारदा थवाईत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति शासकीय सेवा में दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सामाजिक और आर्थिक सहारा प्रदान करने का एक संवेदनशील कदम है। उन्होंने शारदा को सेवा के प्रति ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी।

Back to top button
error: Content is protected !!