A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

JJM कार्यों में तेजी लाएं :कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने वर्कर बढ़ाने के दिए निर्देश…..

मल्टीविलेज जल संग्रहण केंद्र का ट्रेक्टर से किया निरिक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे, 15 जुलाई  2025//पेंड्रावन //कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे जिले के उप तहसील कोसीर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन (JJM) के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डॉ. कन्नौजे ने सबसे पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क से हटकर कीचड़युक्त रास्ते पर पहुंचने के लिए अपनी कार छोड़कर ट्रैक्टर में सवार होकर भाटागांव स्थित मल्टीविलेज जल संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वे महानदी किनारे स्थित मिरोनी बैराज पहुंचे, जहां समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत भद्रा रीवांपार जल वितरण कार्य के गड्डों में पानी भर जाने की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों की धीमी गति और खराब गुणवत्ता को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी निर्माण कार्यों में वर्कर की संख्या बढ़ाई जाए और तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, तथा एसडीओ बी. एल. खरे भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!