A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

उन्नाव में दिनदहाड़े चाकू से हमला, 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल – संदिग्ध युवक फरार, इलाके में दहशत

आदर्श नगर मोहल्ले में घात लगाकर किया गया हमला | गले पर ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक – कानपुर रेफर

                IMG 20250719 WA0310अविरल सविता (संवाददाता)

उन्नाव (सदर कोतवाली)। उन्नाव शहर में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब आदर्श नगर मोहल्ले में 22 वर्षीय युवती पर एक अज्ञात युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया । युवती के गले पर कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी । घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने किया हमला

सूत्रों के मुताबिक, युवती किसी काम से बाहर निकली थी , तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया और गले पर चाकू से कई बार वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । मौके पर पहुंची भीड़ ने तुरंत घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

👮‍♂️ पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और प्रभारी अवनीश सिंह मौके पर पहुंचे , मोहल्ले का निरीक्षण किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए । परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके ।

शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग या रंजिश की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है , हालांकि किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। युवती के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दिनदहाड़े इस तरह का हमला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। क्या अब भी प्रशासन अलर्ट होगा?

 

Back to top button
error: Content is protected !!