A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

सांस्कृतिक गणेशोत्सवों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: नागपुर खासदार सांस्कृतिक गणेशोत्सव समिति के द्वारा विगत तीन सालों से गणेशोत्सव के उपलक्ष्य मे सांस्कृतिक गणेशोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। नागपुर शहर के विभिन्न गणेश मंडलों के सहयोग से यह उत्सव केवल एक पर्व ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक रूप से मनाया जाने वाला उत्सव बन गया है। इस उत्सव मे विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कलात्मक कार्यक्रमों का समावेश भी होता रहा है। इस वर्ष 2025 मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धा भक्ति और कला का अति सुन्दर संगम देखने को मिलेगा। सभी आयोजनों के लिए गणेश मंडलों से 31 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की जा रही है। इसके अतिरिक्त कला संस्थाओं से 05 अगस्त 2025 तक कार्यक्रमों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए रोज दोपहर मे बारह बजे से लेकर तीन बजे तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के जनसंपर्क कार्यालय, सावरकर नगर, ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल के सामने खामला चौक नागपुर से संपर्क किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन मे यह कार्यक्रम, कला साहित्य संस्कृति और परम्पराओं के अनुसार प्रचार प्रसार हेतु आयोजित किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य गणेशोत्सव को सामाजिक सांस्कृतिक एकता का माध्यम बनाना ही है। इस वर्ष भी नाट्य संगीत सुगम संगीत भजन देशभक्ति गीत गीतरामायण आधारित गीत कीर्तन नृत्य भारूड एकल एवं समूह नृत्य कथावाचन रंगोली पारंपरिक खेल हिन्दी मराठी कवि सम्मेलन लोकनृत्य जागरण आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। शहर के गणेश मंडलों से गणेशोत्सव के दौरान अधिकाधिक गतिविधियों के आयोजन का आह्वान किया जा रहा है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!