

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने ई समर्थ प्रणाली के क्रियान्वयन में महाराष्ट्र राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के आईटी सेल के तहत अभीतक कुल चालीस मे से छत्तीस मॉड्यूलस को लागू किया जा चुका है। इससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कामों मे गति भी आई है। ई समर्थ प्रणाली केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2022 मे देशभर की शैक्षणिक संस्थाओं में पारदर्शिता लाने और कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। नागपुर का विश्वविद्यालय भी इसी इसी वर्ष से इस ई समर्थ प्रणाली को अपनाना शुरू किया । वित्त, लेखा, शैक्षणिक विभाग, परीक्षा सहित प्रमुख कार्यों को अब डिजिटल रूप से संचालित किए जा रहे हैं। परीक्षा विभाग के कार्य आनलाईन माध्यम से होने से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र अंकसूची जैसी सुविधाएं आसानी के साथ और कम समय पर उपलब्ध हो।रही हैं। आईटीसेल टीम के द्वारा विश्वविद्यालय की बेवसाइट नेटवर्किंग प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यालयों मे भी डिजिटल कार्य पूरे किए जा रहे हैं।


