A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

सावन महोत्सव कार्यक्रम का बचरा श्रमिक क्लब मे हुआ आयोजन।। महिलाओं के द्वारा पेश किया गया कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम

सावन महोत्सव कार्यक्रम का बचरा श्रमिक क्लब मे हुआ आयोजन।।

महिलाओं के द्वारा पेश किया गया कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा श्रमिक क्लब में रविवार को योग शिक्षिका रीता रजक के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के द्वारा दीप जलाकर किया गया,इसके बाद स्वागत गीत पेश किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।महिलाओं के द्वारा गीत,संगीत,नृत्य,गरबा, झूमर,नाटक सहित अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम पेश किया गया,जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब पसंद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आपसी एकजूटता बनाए रखने पर बल देता है।साथ ही इस तरह के आयोजन होने से महिलाओं को भी मनोरंजन करने का अवसर प्रदान होता है।वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं वर्तमान में सभी क्षेत्रों में आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वरोजगार को लेकर महिलाएं भी अब जागरूक हो रही है।कार्यक्रम में महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर नाटक मंचन का भी आयोजन किया गया।इस दौरान सावन की मधुर गीतों पर महिलाएं झूमती देखी गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से रीता रजक,स्नेहा रजक,कल्पना मांझी,मिठु शुक्ला,रीमा पातर,सुलेखा चटर्जी,बिमला देवी,इंदु देवी,इशरावती देवी, नागमती देवी,मधु यादव, स्नेहा लता,सुलेखा महतो, उषा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!