
बांदा में बाढ़ राहत कार्य तेज़ – सैकड़ों परिवारों को मिली राहत सामग्री
बांदा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। तहसील पैलानी और बबेरू के बाढ़ग्रस्त गांवों में संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों की निगरानी में राहत किट और लंच पैकेट का वितरण किया गया। आज के अभियान में तहसील पैलानी में 210 राहत किट और 200 लंच पैकेट वितरित किए गए, जबकि बबेरू तहसील में 100 राहत किट जरूरतमंदों को प्रदान की गईं।
प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन, पीने का पानी और आवश्यक सामग्री की कमी न हो। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जनता को भरोसा दिलाया गया है कि शासन उनके साथ है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखते हुए राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
है।





