
बाघमारा। बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 18/25 में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान राजेश कुमार महतो (उम्र 23 वर्ष), पिता आनंद महतो, निवासी खोनाठी, थाना बरोरा, जिला धनबाद के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर बरोरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की।
तकनीकी सहायता और सतत निगरानी के माध्यम से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।







