A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

रामगढ़ में निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रामगढ़ में निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

IMG 20250806 WA0380 IMG 20250806 WA0379

रामगढ़ प्रखंड में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन को लेकर चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी बीएलओ पर्यवेक्षक, प्रखंड मतदान प्रभारी-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार और निर्वाचन कम्प्यूटर आपरेटर सनोज कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में नजरी नक्शा और की-मैप के सटीक और अद्यतन होने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि मतदाता सूची, मतदान केंद्रों का निर्धारण और सीमांकन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर अपने बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए वर्तमान में चल रहे कार्यों को ससमय पूरा करें।

प्रखंड मतदान प्रभारी ब्रजेश कुमार ने निर्वाचन कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी और आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और किसी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!