A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजनगढ़ टोल से गुजरने वाले रामदेवरा श्रद्धालुओं को गर्मी में मीठा शरबत एवं ग्लूकोज का वितरण।

गाजनगढ़ टोल से गुजरने वाले रामदेवरा श्रद्धालुओं को गर्मी में मीठा शरबत एवं ग्लूकोज का वितरण।
पाली:शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत् दैनिक आधार पर पाली कलेक्टर एल एन मंत्री, पुलिस अधीक्षक पाली पूजा अवाना के निर्देशानुसार आज गाजनगढ़ टोल से गुजरने वाले रामदेवरा जा रहे पैदल जातरूओ को जिला परिवहन अधिकारी पाली विजय कुमार मीणा सार्वजनिक निर्माण विभाग पाली सहायक अभियंता सलोनी पारीख की उपस्थित में चिलचिलाती गर्मी में रामदेवरा श्रद्धालुओं को गर्मी में मीठा शरबत एवं ग्लूकोज का वितरण किया गया। साथ ही शंकर फुलवारिया की उपस्थित मे रामदेवरा श्रद्धालुओं के हाथ में रेडियम बेल्ट साथ ही उनके बैग एवं हेलमेट के पीछे रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई ।वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने बताया कि टोल प्लाजा गाजनगढ़ से जाने वाले प्रत्येक रामदेवरा जातरूओ के लिए ये सेवाएं दैनिक आधार पर चलती रहेंगी। रेडियम हैंड बेल्ट स्टीकर के कारण रात में वाहन चालकों को ये जातरू दूर से दिखाई देंगे जिससे दुघर्टना होने की संभावना काफ़ी कम हो जायेगी।आप ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।इस मौके पर टोल कर्मी उपस्थित रहे।
दिनांक 07/08/2025IMG 20250807 WA0064 1 IMG 20250807 WA0066 3 IMG 20250807 WA0062 1 IMG 20250807 WA0070 4 IMG 20250807 WA0080 IMG 20250807 WA0105

Back to top button
error: Content is protected !!