A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि आगामी 15 अगस्त को संथाल परगना के आयुक्त द्वारा पूर्वाह्न 9 बजे पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस अवसर पर मार्च पास्ट, परेड का आयोजन होगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर हम सभी के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि समारोह में आने वाले नागरिकों को सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हों।

उन्होंने पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन विभाग एवं अन्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला के अन्य वरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!