A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

IMG 20250820 WA0281 IMG 20250820 WA0275

गोपीकांदर:गोपीकांदर प्रखण्ड में झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के तथा दो दिवसीय खेलो झारखंड 2025 -26 प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई।इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेन्द्र हेंब्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया । जिसमें अंडर 14, 17, एवं 19 आयुवर्ग वाले बालक /बालिकाओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराई गई।जिसमे दौड़, लोग जंप,हाय जंप, रिले रेस, डिस्कस थ्रो सहित अन्य खेल सम्पन्न हुई।बालकों में साबिम बास्की, पवन राय, प्रशांत देहरी , भारत मुर्मू, अल्फ्रेड हेंब्रम , बाबूजन हेंब्रम , एवं बालिका क्रिस्टीना किस्कू , संजीता हंसदा प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है।इस प्रतियोगिता में विजय हुए प्रथम स्थान वाले सभी छात्रों को बीपीओ शमीम परवेज द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बता दें कि खेलो झारखंड का आयोजन स्कूली बच्चों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और उन्हें विभिन्न खेलों में भाग लेने के अवसर प्रदान करना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!