A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने किया +2 उच्च विद्यालय रामगढ़ का औचक निरीक्षण

बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने किया +2 उच्च विद्यालय रामगढ़ का औचक निरीक्षण

IMG 20250820 WA0239

रामगढ़:प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा +2 उच्च विद्यालय, रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर की बारीकी से जाँच की। जिला परियोजना के द्वारा उपलब्ध कराये गये बेंच-डेस्क की गुणवत्ता की भौतिक जांच की गयी।कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने विद्यालय में उपस्थित छात्रों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे और उनकी अध्ययन स्थिति का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा पठन-पाठन की प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में कक्षाओं की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता एवं शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।इसके अतिरिक्त, जिला परियोजना इकाई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति तथा स्मार्ट क्लास की प्रगति की जानकारी ली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं को योजनाओं का समय पर लाभ अवश्य मिले। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की नींव है, अतः विद्यालय परिवार को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।निरीक्षण के उपरांत उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि मासिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाये। प्रधानाचार्य दयामय मंडल के द्वारा विद्यालय की चहारदीवारी, छात्रावास, शौचालय आदि के निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, कनीय अभियंता रविन्द्र मंडल, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!