A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर: पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन शुरू

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने दी।

इस योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं और परंपरागत कारीगरों को विभिन्न उद्योगों के लिए बैंकों के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण

सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण

योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को अधिकतम 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी www.kviconline.gov.in वेबसाइट पर जाकर PMEGP e-Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय KVIB एजेंसी का चयन करना आवश्यक है।

आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेज

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज:

पासपोर्ट साइज दो फोटो

आधार कार्ड

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी

प्रोजेक्ट रिपोर्ट

जनसंख्या प्रमाण पत्र आदि।

इच्छुक अभ्यर्थी योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, न्यू आमघाट कॉलोनी, गाजीपुर में कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट, गाजीपुर

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!