
शुक्रवार, 05 सितंबर 2025-: 04 सितंबर गुरूवार को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गुरूकुल गौरेला पेनड्रारोड में कक्षा दसवीं, बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम स्वदेशी भारत अभियान के तहत आयोजित की गई। स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यशाला में स्वरोजगार, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, डिजिटल इंडिया , स्टार्टअप, मुद्रालोन, एवं छत्तीसगढ राज्य सरकार की छात्र एवं युवाओं की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई। आयोजित कार्यशाला में श्री नरेश केशरी जी जिला वरिष्ठ नागरिक प्रमुख एवं श्री गणेश तिवारी जी सदस्य और मुख्य वक्ता आशीष गुप्ता स्वदेशी जागरण मंच जीपीएम जिला संयोजक ने स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।




