?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अकबरपुर-बसखारी रोड पर बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी हो सकता है बड़ा हादशा

IMG 20250909 WA0003

अकबरपुर-बसखारी रोड पर नेवादा मोड़ से शिवलीपुर चौराहे तक जाने वाले मार्ग पर एक खंभा पूरी तरह से नीचे से टूट चुका है, जो अब केवल बिजली के तारों के सहारे टिका हुआ है। यह स्थिति न सिर्फ राहगीरों, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों, पशु-पक्षियों और वाहनों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह खंभा लंबे समय से खराब स्थिति में है, लेकिन अब इसकी जड़ पूरी तरह से गल चुकी है और लोहे का खंभा झुक गया है। किसी भी समय तारों का संतुलन बिगड़ने पर यह खंभा गिर सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान संभव है।
बावजूद इसके, बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभाग की यह अनदेखी मानो किसी अनहोनी को दावत देने जैसा प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस टूटे हुए खंभे की मरम्मत नहीं की गई, तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
प्रशासन और बिजली विभाग से अपीलः स्थानीय जनमानस प्रशासन से मांग करता है कि इस टूटे हुए खंभे की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। विभाग को चाहिए कि वह नियमित निरीक्षण करे और समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!