A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

गोंदिया इंदौर बेंगलुरू हवाई सेवा आरंभ की गई

हवाई सेवा से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश के यात्रियों को फायदा होगा

20250915 193734 1 ++ vandebharatlivetv news,नागपुर 17 सितंबर 2025-: स्टार एयरलाइंस ने महाराष्ट्र के गोंदिया शहर के बिरसी हवाई अड्डे से गोंदिया इंदौर बेगलुरू के लिए यात्री विमान सेवा प्रारंभ की है। इस विमान सेवा से महाराष्ट्र मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ राज्य के यात्रियों को इसका लाभ मिल सकता है। इससे पूर्व गोंदिया इंदौर हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू की गई थी। अब सासंद प्रफुल्ल पटेल जी के प्रयासों के बाद स्टार एयरलाइंस ने गोंदिया इंदौर बेंगलुरू के लिए यह महत्वपूर्ण विमान सेवा प्रारंभ की है। इस विमान सेवा के शुरू किये जाने से पर्यटन के यात्रियों , छात्रों और व्यापारियों को इससे फायदा मिल सकता है। पहलै गोदिया से इंदौर तथा बेंगलुरू जाने मे रेल या सड़क मार्ग से करीब 15 घंटें का समय लगता था अब इस विमान सेवा के शुरू होने के बाद यह यात्रा आसान भी हो जायेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!