A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

स्थापना दिवस मनाने को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा का सीएचपी मे हुई मोर्चा की बैठक।।

IMG 20250919 WA0335स्थापना दिवस मनाने को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा का सीएचपी मे हुई मोर्चा की बैठक।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी लोडिंग प्वांइट के समीप शुक्रवार को बचरा रैयत विस्थापित मोर्चा क्षेत्रीय कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन और संचालन क्षेत्रीय सचिव रामचंद्र उरांव ने किया।बैठक में क्षेत्र के विस्थापित रैयतो की कई ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई एवं मोर्चा को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।बैठक में केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 21 सितंबर को रैयत विस्थापित मोर्चा का 15 वां स्थापना दिवस अपने अपने क्षेत्र में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक मे सर्वसम्मति से सीएचपी/सीपीपी रिजेक्ट लोडिंग मैदान में मोर्चा का 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक मे इसकी तैयारी में सभी को जुट जाने का आह्वान किया गया।स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए पिपरवार क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलने पर सहमति बनी।कार्यक्रम की सफलता को लेकर मोर्चा के सभी लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है।बैठक में इकबाल हुसैन,रामचंद्र उरांव,देवनाथ महतो,राजु करमाली,मनीता देवी,शांति देवी,बुनी देवी, संगीता देवी,आनो देवी, सुकरात महतो,बीगन महतो, नागेश्वर महतो,दीनु महतो, मोहम्मद सैफुल्लाह,रंथु गंझू, मुनेश मुंडा,वीरू मुंडा, दिरपाल भगत,मुनेश मुंडा सहित मोर्चा के कई लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!