A2Z सभी खबर सभी जिले कीकटनीमध्यप्रदेश

नगर की मूल भूत समस्याओं को किया चिन्हित

अध्यक्ष पलक ग्रोवर ने निरिक्षण के दौरान दिए सुधार के निर्देश

Screenshot 2025 09 20 14 35 06 63 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 1लोकेशन ,

कौमोर, कटनी

विजय राघव गढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही अध्यक्ष ग्रोवर ने पार्षदों और परिषद अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर नगर की मूलभूत समस्याओं को ध्यान देते हुए स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गईं। इसी क्रम में शुक्रवार, 19 सितम्बर को नगर परिषद अध्यक्ष पलक ग्रोवर ने पार्षदों व इंजीनियरिंग अमले की टीम के साथ वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 7 बरापार और वार्ड क्रमांक 12 सरकार बाबू की बगिया स्थित मुक्तिधामों का निरीक्षण किया।निरीक्षण में सामने आई समस्याएँ मुक्तिधामों तक पहुँचने वाले मार्गों की दुर्दशा सामने आई।डंपर रोड मुक्तिधाम का पक्का मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त और गड्ढों से भरा मिला।वार्ड क्रमांक 12 का मुक्तिधाम मार्ग वर्षों से मरम्मत से वंचित, कीचड़ और गड्ढों से पट गया।बरापार मुक्तिधाम मार्ग पर बेजा कब्जे की स्थिति देखी गई। मुक्तिधाम परिसरों में साफ-सफाई, हरियाली और सौंदर्यीकरण का अभाव स्पष्ट नजर आया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष पलक ग्रोवर ने कहा मुक्तिधाम तक की यात्रा जीवन की अंतिम यात्रा होती है। यह स्थान पवित्र है और यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शांति और सुकून मिलना चाहिए। इसकी गरिमा बनाए रखना नगर परिषद की जिम्मेदारी है।उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी व इंजीनियरिंग टीम को निर्देशित किया कि सभी मुक्तिधामों में वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण कराया जाए।जर्जर पहुँच मार्गों की तात्कालिक मरम्मत और स्थायी सुधार योजना बनाई जाए।अतिक्रमण हटाने और समुचित साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि परिषद की स्वीकृति के बाद शीघ्र ही मुक्तिधामों के कायाकल्प की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे नगर परिषद इंजीनियर हिमांशु गौतम, पार्षद रिजवाना सद्दाम, शरीफ खान (पप्पू टेलर), ऋचा नवैत, युवा टीम के किशन अग्रवाल, सोनू सिंह, संजू परौहा, सोमेश्वर शुक्ल, मट्टू भैया, सुनील सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*कटनी ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार शर्मा*

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे संपर्क सूत्र 8103306266

Back to top button
error: Content is protected !!