A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

आधी रात को गेस्ट हाउस पर छापा, सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा।

जिस्मफरोशी के लिए बिहार और गोरखपुर से लाई जाती थीं युवतियां, 11 महिलाओं सहित कुल 14 गिरफ्तार।

अयोध्याIMG 20250920 151005
नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज की खीर गली के पास स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में बीती आधी रात को पुलिस ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। वहां से बिहार और गोरखपुर की 11 युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल सेक्स रैकेट चलाता था। इसके लिए वह बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को लाता था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया तो चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। मौके से पुलिस ने देह व्यापार से अर्जित 1 लाख 62 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। छानबीन में पता चला कि साल भर से जिस्म का यह धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!