
एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई संपूर्ण समाधान दिवस,3 मामलों का हुआ निस्तारण

हाटा कुशीनगर हाटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन। उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 26 मामले प्रस्तुत हुए। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग से 5, पुलिस विभाग से 8 और अन्य विभागों से 13 मामले शामिल थे। राजस्व विभाग के 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वार्ड नंबर 7, महाराणा प्रताप नगर के निवासी श्रीराम ने चकरोड निर्माण का प्रार्थना पत्र दिया। मोतीचक विकास खंड के गांव बरठा के पन्नेलाल यादव ने गांव के कोटेदार द्वारा वितरण प्रणाली में की जा रही अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर गुण-दोष के आधार पर समस्याओं का समाधान करें। कार्यक्रम में तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमरनाथ सोनकर, नगर पालिका से अजय राव और पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार दूबे सहित अन्य तहसील व ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।












