A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*दुमका में राष्ट्रीय पोषण माह और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ*

*प्रचार रथ को रवाना कर जन-जन तक पहुंचाई जाएगी स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी*

IMG 20250919 WA0204

दुमका: सिविल सर्जन कार्यालय दुमका से CINI और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण माह और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु सिविल सर्जन महोदय और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी महोदय के द्वारा संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार हेतु तीन प्रचार रथ को रवाना किया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रचार- प्रसार हेतु रथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपड़ा और सदर ब्लाक के सभी पंचायत में भ्रमण करेंगे और लगातार 15 दिनों तक रथ के माध्यम से जन समुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी कार्यक्रम से अवगत कराएंगे

इस अवसर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रोग्राम मैनेजर राकेश आनंद, जिला डाटा प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला प्रोग्राम समन्वयक एवं सीनी संस्थान के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राजेश मिश्रा, सीनी के जिला समन्वयक श्री मनोज कुमार देवेंद्र कुमार गुप्ता, मिथुन दे उपस्थित थे.

CINI संस्थान और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से दुमका जिले के गोपीकानदर और शिकारीपाड़ा के सभी पंचायत में ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों के बीच लगातार स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, पोषण संबंधी जागरूकता और स्वास्थ्य कार्यक्रम में सहयोग किया जाता रहा है. ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना, शिशु मृत्यु दर को कम करना, बच्चों की मृत्यु दर को कम करना, किशोर किशोरी के बीच साफ सफाई एवं अच्छे स्वभाव को विकसित करना, गैर संचारित रोग से बचाव के उपाय एवं समय-समय पर गैर संचारी रोग के जांच करवाना एवं इसके बचाव के साधन को बताना इत्यादि गतिविधि में सहयोग दिया जाता रहा है.

आज के इस कार्यक्रम में कपिल देव राय,मनजीत कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार,अर्जुन कुमार, विनोद कुमार, अबुल हसन एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!