A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेअलवरकोटाङीङवाणा-कुचामनजयपुरजोधपुर देशधार्मिकपालीबाड़मेरबीकानेरराजस्थान

चोटग्रस्त गौवंश के लिए आधुनिक लिफ्ट एवं क्रेन सिस्टम युक्त एम्बुलेंस का शुभारंभ

भामाशाह सरङा परिवार के आर्थिक सहयोग से गौ सेवा में मिलेगी मदद

 

प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर सोमवार शाम को पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय के एम्बुलेंस आधुनिक लिफ्ट एवं क्रेन सिस्टम युक्त की सौगात मिली।

भामाशाह दामोदर सारडा (पुत्रगण – सुभाष सारडा, सुनील सारडा, सुशील सारडा एवं गौरीशंकर सारडा; निवास – सरकारी हॉस्पिटल के पास, मकराना के आर्थिक सहयोग 2लाख राशि के सहयोग से आधुनिक लिफ्ट सिस्टम एंबुलेंस में लगाया गया।। समिति परिवार द्वारा भामाशाह परिवार का सपा और दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और सहयोग करने धन्यवाद अर्पित किया गया।।

 

सोमवार शाम गौवंश चिकित्सालय के प्रांगण में पूजा-अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए पंडित मुन्नालाल पुजारी एवं महेश पुजारी ने एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। इसके बाद समिति पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने ध्वज दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। समिति के संस्थापक सुरेश कुमावत ने बताया कि इस एम्बुलेंस की विशेषता यह है कि इसमें लिफ्ट सिस्टम के साथ क्रेन सिस्टम भी लगाया गया है, जिसके माध्यम से मकराना, कुचामन सिटी, डीडवाना, परबतसर सहित आसपास के क्षेत्रों से चोटग्रस्त एवं पीड़ित गोवंश को सुरक्षित लाकर गौवंश चिकित्सालय मकराना में उपचार कराया जा सकेगा।

समिति ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराने में सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया और गौवंश चिकित्सालय को और अधिक आधुनिक व सुसज्जित बनाने हेतु समाज के भामाशाहों से सहयोग करने की अपील की।

 

इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संरक्षक विजय कुमार लड्डा व नितेश कुमार जैन, संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत), सह सचिव नवीन सोलंकी, व्यवस्थापक रमेश बगड़ी व राज जांगिड, मकराना विकास समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह दिलढाणी, बजरंग सिंह मंडोवरी, धर्मवीर गुर्जर, सचिन गुर्जर, शिवकरण, पशुधन सहायक मुकेश रैगर, रवि टेलर व पूनमचंद मेघवाल सहित अनेक गौभक्त मौजूद रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!