A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

गौरैला स्थित ब्रह्मचारी तालाब को स्वच्छ सैर सपाटे योग्य बनाने के अभियान शुरु किया गया

विहिप परिषद के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान शुरु किया गया

20250921 111636 2
++++++ बुधवार 24 सितंबर 2025 ++++++++
गौरेला पेन्ड्रारोड-: जीपीएम जिले के गौरेला पेन्ड्रारोड में स्थित ब्रम्हचारी तालाब को सुंदर स्वच्छ सैर सपाटे योग्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष समाजसेवी हर्ष छाबरीया जी के मार्गदर्शन में शुरु किया गया है। गौरेला स्थित ब्रम्हचारी तालाब चारों ओर से झाड़ियों घासफूस खरपतवार से पटा हुआ है। विहिप जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया जी ने कहा कि जनसहयोग से इस तालाब को साफ स्वच्छ बनाया जाएगा। छाबरिया जी का यह मानना है कि कुछ दिनों बाद तालाब की वर्तमान स्थिति पूरी तरह से बदल जायेगी लोग तालाब को देख हैरान रह जायेंगे। तालाब स्वच्छीकरण अभियान में नगर के कई लोग हुए शामिल। अभियान में गौरेला नगरपालिका के अध्यक्ष मुकेश दुबे जी, कर्मचारी पेडरेशन जिला संयोजक डॉ• संजय शर्मा जी, तथा कई अन्य प्रमुख लोग जूड़े हुए हैं। गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे जी ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि तालाब के साफ-सफाई किए जाने के बाद यहां पर पूजा सामग्री, पॉलिथिन आदि में बांधकर तालाब मे डालने से बचें। तालाब को साफ स्वच्छ रखने की अपील की गई है। गौरेला शहर में स्थित ब्रम्हचारी तालाब विगत कई पीढ़ियों से धरोहर के रूप में है, इसे स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की नैतिक सामाजिक जिममेदारी भी है। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष एवं सामाजसेवी हर्ष छाबरिया जी ने कहा कि लोगों को हर काम के लिए शासन प्रशासन पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, नागरिकों को अपने शहर को स्वच्छ सुंदर रखने में अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। देश के एक जागरूक जिम्मेदार नागरिक के रूप मे अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। 20250924 172013

20250924 172301

20250924 172048

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!