A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

फूलमाली समाज का तीन दिवसीय गरबा आयोजन

फूलमाली समाज का तीन दिवसीय गरबा आयोजन

 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर

Garba playing

उदयपुर– फूल माली समाज संस्थान शाखा दुदपुरा द्वारा गठित फुल माली युवा ब्रिगेड की बैठक आयोजित की गई ।

महेश चंद्र गढ़वाल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज का पारम्परिक तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 2025 का आयोजन शुक्रवार से आयोजित किया जाएगा इस गरबा महोत्सव मे केवल समाज बंधुओ को हि प्रवेश दिया जाएगा। गरबा महोत्सव फुल माली युवा ब्रिगेड एवं नारी वंदन ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा । गरबा महोत्सव टेकरी मादड़ी लिंक रोड स्थित घट्यावली माताजी मंदिर प्रांगण पर सायकांल 6.00 बजे प्रारम्भ किया जायेगा। गरबा मोहत्सव में प्रतिदिन बेस्ट कप्पल , बेस्ट फीमेल, बेस्ट कॉस्टयूमम का चयन किया जाएगा सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा । महिलाओं के लिए ड्रेस कोड गरबा में प्रथम दिन बनारसी साड़ी,दूसरे दिन गुजराती वेशभूषा, तीसरे और अंतिम दिन राजपूतानी पोशाक राखी गई है।

बैठक में महेंद्र सैनी, दिलीप वातरिया,दुष्यन्त गढ़वाल, धीरज गढ़वाल, विक्रम सामरवाल, महेश चन्द गढ़वाल, पुष्कर गढ़वाल, घनश्याम वातरिया आदि ब्रिगेड के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। बैठक का संचालन महेंद्र सैनी ओर दिलीप वातरिया द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!