A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस मकरोनिया में जागरूकता रैली का आयोजन हुआ

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक “सेवा पखवाड़ा अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध लेखन, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण एवं जनजागरूकता रैलियाँ शामिल हैं। इसी क्रम में “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य – आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में श्याम तिवारी, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।मुख्य अतिथि प्रदीप लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को साकार करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूती प्रदान करना है। श्याम तिवारी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छता को जीवनशैली और सेवा भाव को संस्कृति बनाने का प्रयास है जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने विद्यार्थियों से इस अभियान को सार्थक बनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी. जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी, स्वच्छता, सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देना है, जिससे नागरिकों में सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बड़तूमा स्थित प्राथमिक शाला, बस्ती एवं अन्य क्षेत्रों से होती हुई स्वच्छता एवं जनजागरूकता के नारों के साथ निकाली गई। “हम सबने यह ठाना है, देश को स्वच्छ बनाना है” एवं “बापू ने दिया संदेश – स्वच्छ रखो भारत देश” जैसे नारों से गूंजती यह रैली समापन पर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। इस संपूर्ण आयोजन का संचालन सेवा पखवाड़ा अभियान प्रभारी डॉ. रश्मि यादव के संरक्षण में किया जा रहा है।
1000156505

Back to top button
error: Content is protected !!