
प्रेस विज्ञप्ति।
गया।
मंत्री सहकारिता विभाग बिहार सरकार डॉ. प्रेम कुमार आज गयाजी नगर अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय-सह-कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र, गया जी में आयोजित रेबीज रोधी टीकाकरण-सह-जन जागरूकता शिविर में शामिल होकर उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, गया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर जनहित एवं पशु हित दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेबीज एक गंभीर एवं खतरनाक बीमारी है, जो समय पर टीकाकरण से पूरी तरह से रोकी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता अभियान से पशुपालकों को समय पर जानकारी और सुविधा मिलती है, जिससे पशुओं एवं इंसानों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बिहार सरकार आमजन और पशुधन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रतिभा कुमारी,पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ रवींद्र कुमार,डॉ सुधीर कुमार सिन्हा,प्रेम सागर जी,पिंटू शर्मा,मुकेश चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़














