A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आगरा में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एस ०एन० मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी के व्दारा उद्घाटन कार्यक्रम ।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार आगरा उत्तर प्रदेश वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल और अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर मध्य प्रदेश

IMG 20250929 WA0410 IMG 20250929 WA0409 IMG 20250929 WA0408 IMG 20250929 WA0407

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार आगरा (उ.प्र) 🌹🌹🌹🌹🌹🙏🇮🇳🚩🚩🚩🚩वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल और अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर (म.प्र)

“स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत एस०एन० मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य शिविर का माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम ।

आगरा, 29 सितम्बर, 2025 स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अन्तर्गत आज एस०एन० मेडिकल कालेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें जागरूक करना है। यह अभियान 17 सितम्बर 2025 , माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से शुरू होकर 02 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा० प्रशान्त गुप्ता जी, उप प्रधानाचार्य, डा० टी०पी० सिंह, एस०आई०सी० डा० बृजेश शर्मा. डा० शिखा सिंह, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डा० रेनू अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, एस०पी०एम, डा० सतोष, विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, डॉ एस के कठेरिया, डॉ राजेश गुप्ता , डॉ पंकज , डॉ ऋचा गुप्ता , डॉ दिव्या श्रीवास्तव, डॉ यतेंद्र चाहर , अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य डा० स्वाति चौधरी, डा० प्रीति भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा , उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगेंद्र उपाध्याय जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की एक संयुक्त पहल है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वस्थ्य बनाकर परिवार एवं सशक्त भारत और समर्थ भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि यदि महिला घर में स्वस्थ रहेगी तो पूरा घर का वातावरण स्वस्थ रहेगा और जब सभी स्वस्थ रहेंगे तो परिवार में समृद्धि आएगी। जब समृद्धि आएगी तो विकसित भारत की कल्पना हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने दी है,हम उस ओर अग्रेषित होंगे। उन्होंने कहा माननीय मोदी जी और माननीय योगी जी के सत्ता में आने के बाद देश बदल रहा है और देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने स्वदेशी बनाओ स्वदेशी अपनाओ पर भी जोर दिया । उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तु अपनानने की भी बात कही।

एस०एन० मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा० प्रशान्त गुप्ता जी ने बताया कि शिविर में महिलाओं की खून की जॉचे, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउण्ड और अन्य आवश्यक जॉचें व दवाइयों निःशुल्क दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये जा रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता जी ने बताया कि इस शिविर मे एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सकों जैसे मेडिसिन, कैंसर स्क्रीनिंग, चर्मरोग, बालरोग, दन्तरोग, मनोरोग, नाक कान गला रोग, रेस्पिरेटरी मेडिसिन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की जाँचे की जा रही हैं।साथ ही एक ही जगह पर महिलाओं व बच्चों की निशुल्क जांच भी की जा रही हैं ।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शिखा सिंह ने बताया कि इस महाशिविर में आज 234 महिलाओं ने लाभ उठाया । शिविर में आईं महिलाओं की निःशुल्क जॉचें भी की गईं ।

मीडिया प्रभारी अधिकारी ,

एस एन मेडिकल कॉलेज , आगरा।

IMG 20250521 WA00351FB IMG 1754102083459IMG 20250917 060149 209782IMG 20250130 WA0014IMG 20250211 WA01884

Back to top button
error: Content is protected !!