A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

नवरात्रि पर मिली नई सौगात,रायकोना मे लगा नया ट्रांसफार्मर

IMG 20250930 WA0063 1 चित्रसेन घृतलहरे, वन्दे भारत/समृद्ध भारत 30 सितम्बर 2025/सरसींवा, रायकोना //नवरात्रि पर्व के अवसर पर पूरे जिले में विद्युत मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता और प्राथमिकता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता विद्युत प्रफुल्ल चंद्र महानंदा के नेतृत्व में सरसीवां तहसील के ग्राम रायकोना में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तेज बारिश के कारण रायकोना का पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विद्युत विभाग की तत्परता और टीम के प्रयास से नवरात्रि के पावन पर्व पर नया ट्रांसफार्मर लगने से गांव में पुनः बिजली व्यवस्था सुचारू हो गई है।ग्रामीणों ने विभाग की इस त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे नवरात्रि का शुभ तोहफ़ा बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!