

+++++ नागपुर, बुधवार 01 अक्टूबर 2025, ++++++
प्राप्त जानकारी के अनुसार महावितरण कंपनी ने अपने सभी कम वोल्टेज श्रेणी के वाणिज्यिक, घरेलू, औद्योगिक एवं अन्य उपभोक्ताओं के लिए 157 के डब्ल्यु(किलोवाट), तक के लोड की बढ़ोतरी के लिए ऑनलाइन आवेदनों को स्वचलित रूप से अब मंजूरी देना आरंभ कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह स्वचलित प्रणाली महावितरण कंपनी के बेवसाइट पर शुरू कर दी गई है। बिजली के उपभोक्ता द्वारा इसके नियमानुसार शुल्क भरने के बाद उनके मांग के अनुसार अतिरिक्त बिजली के अतिरिक्त लोड को 48 घंटे के अंदर मंजूरी देते हुए सक्रिय कर दिया जायेगा। बिजली उपभोक्ताओं को केवल बेवसाइट या फिर मोबाईल एप्प से ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके नियमानुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इसके बाद पूरी प्रक्रिया महावितरण कंपनी के द्वारा स्वचलित रूप से पूरी कर ली जायेगी। इससे संबंधित जानकारी संबंधित बिजली उपभोक्ताओं को उनके महावितरण मे पंजीकृत मोबाईल नंबर पर या ईमेल पर भेजी जायेगी।

