A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत स्काउट और गाइड ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जयंती l

प्रेस,विज्ञप्ति-टिकरी
आज,दिनांक 2 अक्टूबर 2025

भारत स्काउट और गाइड ने मनाया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जयंतीl

टिकरी-बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी के तत्वाधान में अनुमंडल मुख्यालय टिकरी के प्रकाश विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय टिकरी में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम रखा गया जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारत स्काउट और गाइड के कैडेट द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य क्रम चलाया गया जिसमें विद्यालय परिसर को स्काउट गाइड द्वारा साफ सफाई किया गया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर कृष्ण प्रसाद यादव आगंतुक एवं स्काउट गाइड द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माला अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। और स्काउट गाइड द्वारा नारे लगाए गए। युग निर्माता कौन, बाप बापू बापू। बापू ने क्या दिए हैं दान, सत्य हिंसा प्रेम महान। बापू अमर हो अमर हो एवं जय जवान जय किसान का नारा लगाए गए कार्यक्रम का आयोजन जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया। जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि महात्मा गांधी का जन्मदिन 156वी वर्ष पूरा होने पर मनाया गया। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई को गुजरात के पोरंदर जिला में हुआ था। ए बड़े महान व्यक्ति थे। महात्मा गांधी जी ने पहला नारा देश को दिया था। करो या मरो। यह नारा भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के दौरान दिया था। और उन्होंने सत्य अहिंसा प्रेम महान इस तरह के उनके दिए हुए मार्ग पर चने की जरूरत है ज्ञात हो की। अपने जीवन में महात्मा गांधी स्काउट रह चुके थे। गोपाल कुमार ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए बताया लाल बहादुर शास्त्री के बारे में की जय जवान जय किसान का अमर नारा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सरलता एवं ईमानदारी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई उनका जन्म भी 2 अक्टूबर 1904 ई को हुआ था। जय जवान जय किसान का नारा 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान दिया गया था। जब देश को एकजुट और आत्मनिर्भर बनाने की सख्त जरूरत की उस समय एक तरफ सीमा पर जवान लड़ रहे थे। तो दूसरी तरफ किसान देश की खाद्य सुरक्षा के लिए काम कर रहे थे। इस कार्यक्रम में करीब 25 स्काउट गाइड शामिल हुए। सभी स्काउट गाइड को मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर सावर्ण, एवं जिला सचिव रणजीत कुमार ने शुभकामना देते हुए उत्साह वर्धन किया। मौके पर स्काउट मास्टर विनोद कुमार यादव अंबिका प्रसाद, स्काउट गोलू कुमार विशेष कुमार रौनक कुमार प्रतिज्ञा कुमारी प्रियांशु कुमारी सलोनी कुमारी खुशी कुमारी कृतिका कुमारी चांदनी खातून प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।

गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड गया जी बिहार।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!