A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

5 अक्टूबर को रूलदु राम जैन जी की भोग रस्म पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर, गरीबों के मसीहा के रूप में याद किए गए

IMG 20251002 WA0071

5 अक्टूबर को रूलदु राम जैन जी की भोग रस्म पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर, गरीबों के मसीहा के रूप में याद किए गए

रिपोर्टर इन्द्र जीत

लोकेशन कालावाली

कालांवाली 2अक्तुबर ( ) अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा कालांवाली के सचिव सन्दीप जैन व आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रदीप जैन लवलीन जैन के पिता, समाज भूषण, समाज रत्न एवं संथारा साधक रूल्दु राम जैन ‘रब्ब जी’ के देवलोक गमन पर संपूर्ण जैन समाज एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा के प्रधान डा. राजेशदीप गोयल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रूल्दु राम जैन ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा, परोपकार और धार्मिक कार्यों को समर्पित किया था। डा. गोयल ने बताया कि शाखा कालांवाली द्वारा उनकी भोग रस्म 5 अक्टूबर रबिवार को सीजन रिसोर्ट में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर शिव शक्ति ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिससे समाजसेवा की उस परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके जिसे रूल्दु राम जैन ने अपने जीवनकाल में हमेशा प्राथमिकता दी।
कार्यकारिणी बैठक में दी गई श्रद्धांजलि

इससे पूर्व संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संघ के सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि रूल्दु राम जैन द्वारा शुरू किए गए सामाजिक कार्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा।

गरीबों के मसीहा थे रूल्दु राम जैन

इस मौके पर संघ के संरक्षक नरेश गर्ग जैन ने कहा कि रूलदु राम जैन को जैन समाज ने गरीबों का मसीहा की उपाधि दी थी। यह उपाधि यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे उनका जीवनभर का संघर्ष, समाजसेवा और गरीबों की निस्वार्थ मदद का इतिहास छिपा हुआ है। उन्होंने कभी भी किसी जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटाया और हमेशा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाया। उन्होंने कहा कि रूल्दु राम जैन ‘रब्ब जी’ का निधन न केवल जैन समाज बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए बड़ी क्षति है। उनका योगदान समाज की स्मृतियों में अमिट रहेगा। भोग रस्म के अवसर व् आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर उनके द्वारा किए गए परोपकार के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। समाज के लोग उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे।

समाजसेवी कार्यों की अनमोल धरोहर

संघ के कोषाध्यक्ष हरविलास राय कुकू ने कहा कि रूल्दु राम जैन ने जिस त्याग, संयम और सेवा भाव के साथ जीवन जिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने हमेशा धर्म, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलते हुए दूसरों को भी उसी राह पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर भूषण शर्मा, श्रवण प्रजापति, दीपक मकानी, अशोक सिंगला, दीपक गर्ग, दीपू गुप्ता, नरेश पाशा, दविन्द्र गुप्ता, राधे राम, विक्की जिंदल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि रूल्दु राम जैन का जाना जैन समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
रक्तदान शिविर से होगी सच्ची श्रद्धांजलि

रक्तदान शिविर को लेकर समाज के लोगों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इसमें भाग लेकर रक्तदान करें। यह न केवल दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि उनकी समाजसेवा की परंपरा को जीवित रखने का भी एक प्रयास होगा।

भावुक हुआ समाज

संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि रूल्दु राम जैन जैसे व्यक्तित्व बार-बार जन्म नहीं लेते। उनका जीवन सादगी, परोपकार और धर्मनिष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने संथारा साधना को अपनाकर यह संदेश दिया कि जीवन और मृत्यु दोनों ही ईश्वर की देन हैं और उन्हें उसी भाव से स्वीकार करना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!