A2Z सभी खबर सभी जिले की

कल मूर्ति विसर्जन के दौरान  हुए बड़े हादसे, में कुल 7 लोग झुलसे

FB IMG 1759459608347

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश

महराजगंज: कल मूर्ति विसर्जन के दौरान  हुए बड़े हादसे, में कुल 7 लोग झुलसे

महराजगंज। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बागापार के झूगवा गांव में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।सुत्रो के हवाले से बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सात लोग झुलस गए।

घटना में झूगवा निवासी इंद्रासन (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जबकि अन्य झुलसे लोगों में रवीना (6 वर्ष), दिव्या (10 वर्ष), महिमा (14 वर्ष), अंशिका (12 वर्ष), रामवती (55 वर्ष) और अखिलेश (30 वर्ष) शामिल हैं। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना की सूचना ज्यों ही पर सदर विधायक जयमंगल कनौजिया को लगी वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं जिला चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!