
++++++++ नागपुर, मंगलवार 07 अक्टूबर 2025 +++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार Coldrif-DS कफ सिरप के सेवन करने से तबीयत बिगड़ने पर इलाज के भर्ती किए गए बच्चों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 बच्चों मे से 19 बच्चों की मौत हो गई है। इन मृतक बच्चों मे से 13 मध्यप्रदेश के और 06 बच्चे महाराष्ट्र के हैं। नागपुर मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ• दीपक सेलोकर ने मीडिया को यह जानकारी दी । डॉ• दीपक सेलोकर ने कहा कि कफ सिरप में डायएथिलिन ग्लाइकॉल नामक विषैले की मिले होने से बच्चों के मल्टीपल ऑर्गन फेल होना का कारण बना जिससे ऊनकी मौत हो गई। इसकी जांच पड़ताल के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की विशेष टीम जल्द ही नागपुर का दौरा करेगी। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनीं में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिले से दर्दनाक घटना सामने आई। जिसमे कि कफ सिरप के पीलाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। कफ सिरप की इस घटना से पूरे देशभर में तहलका मच गया। कफ सिरप के कारण कई बच्चों की मौत की खबरे भी आई। 36 बच्चों को इलाज के लिए नागपुर लाया गया था जिनमे से 13 बच्चों की मौत हो जाने की खबर है।
बचचों की हुई मौत की जांच में यह पता चला कि बच्चों की मौत मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार Coldrif-DS कफ सिरप के लिए गए नमूनों में डायएथिलिन ग्लाइकॉल डीईजी नामक जहरीला रसायन की मात्रा पाई गई। इस गंभीर हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तत्काल इस कफ सिरप को बेचने पर प्रतिबंध लगाने जाने के लिए आदेश दिए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संस्था ने देश के छह राज्यों में दवा बनाने वाली कंपनियों की भी गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।








