
श्री गंगानगर जिले के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान में भ्रष्टाचार की गंदी सुगन्ध का आभास हो रहा है। जिसके बारे में CMHO साहब को फोन पर अवगत करवा दिया गया है।जिन्होंने उचित कारवाही का आश्वाशन दिया है।इससे पूर्व फूड इंस्पेक्टर को सूचित करने के बावजूद भी लगभग उचित और सुव्यवस्थित ढंग के सैंपल की कारवाही नहीं की गई।जब फूड अधिकारी से मिलने हमारी टीम गई तो उन्होंने कोई भी बात सुनने से अपना पल्ला झाड़ते नजर आए ।जिस किसी होटल या मिठाइयों के बारे में सूचित किया वहां पर भी कोई उचित सैंपल की कारवाही नहीं की गई ।जबकि होटल वालों को पहले ही सूचित किया कि यदि कोई टीम आय तो उनको सैंपल की रसीद दिखा देना ।जबकि सैंपल होटल मालिक की इच्छा अनुसार भर दिया जबकि नियमानुसार सैंपल भरने से पूर्व सभी मिठाइयों को देख कर सैंपल की कारवाही होनी चाहिए ।एक्सपायर माला को d फ्रिज में ना रखते हुए उनको नष्ट होना चाहिए ।ऐसा ही एक उदाहरण कालिया गांव में एक होटल का पिछली दीपावली पर सैंपल लिया परंतु कोई कमी नहीं निकली ,जबकि हमारी टीम के पास वीडियो उपलब्ध है कि 2 लाख का मावा उनका खट्टा हुआ था जबकि उस पर आज तक कोई कारवाही या सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई।इसी प्रकार गजसिंहपुर करणपुर पदमपुर में कई होटल है जहां मिठाइयों की गुणवत्ता बिल्कुल भी सही नहीं है परंतु सैंपल पास हो जाते है।होटल मालिक खुद बोलते है कि हमारा सैंपल पैसे देकर भरा जाता है।इसी प्रकार पदमपुर में पानी का सैंपल भी फैल हुआ है इसके बावजूद भी मिठाइयों का सैंपल पास हो रहा है।शिकायत किस बात की जाती है कारवाही अपनी इच्छा अनुसार की जाती है।अब अंतिम उम्मीद CMHO साहब से टिक्की हुई है जिन्होंने आश्वाशन दिलवाया है कि अब उचित कारवाही की जाए गई मिलावट खोरी को नहीं बक्शा जाएगा।हमारी वंदे भारत लाइव टीवी की टीम निरंतर अपनी रिपोर्ट प्रशाशन को अपडेट करता रहेगा ।भ्रष्टाचार और मिलावट खोरी के खिलाफ निडर होकर डाटा रहेगा।
स्पेशल रिपोर्ट : गुरबचन सिंह वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज श्री गंगानगर




